Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दूंगा, हिम्मत है तो रोक लो.., अंगारघाट थाना के चैता गांव से युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर :- पुलिस कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 112 पर रविवार को एक मोबाइल नंबर से कॉल करते हुए युवक ने कहा कि आज समस्तीपुर स्टेशन को उड़ा देना है,हिम्मत है तो रोक लो। समस्तीपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिलते ही रेल महकमा में हड़कंप मच गया। साथ ही समस्तीपुर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। इसके कारण अचानक स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़न से यात्रियों के बीच भी हड़कंप मच गया। हालांकि धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव से पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को किसी युवक ने पुलिस कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करते हुए कहा कि आज समस्तीपुर स्टेशन को उड़ा देंगे। पुलिस कंट्रोल के नंबर पर उक्त सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के बीच भी हड़कंप मच गयी। इसके बाद समस्तीपुर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। आरपीएफ व जीआरपी की पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाते हुए जांच अभियान को तेज कर दिया।

मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशिष ने बताया कि रविवार को पुलिस कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकी दी गयी कि समस्तीपुर स्टेशन को उड़ा देना है। ऐसी सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर समस्तीपुर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा स्टेशन पर श्वान दस्ता के साथ सर्च ऑपरेशन किया गया है। ताकि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो सके।

इधर, मोबाइल लोकेशन के आधार पर धमकी देने वाले युवक की खोज की गयी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर समस्तीपुर रेल पुलिस ने समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से अंगारघाट थाना के चैता गांव से एक युवक को पकड़ लिया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। रेल एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रुप से परेशान व विक्षिप्त बताया जा रहा है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

23 मिनट ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

1 घंटा ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

2 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

4 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

8 घंटे ago