समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो अधिवक्ता पुत्रों की पिटाई के मामले में मानवाधिकार आयोग ने समस्तीपुर के एसपी से जवाब तलब करते हुए इस मामले में आरोपित किए गए चारों पुलिसकर्मियों के बारे में 4 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को दिन के एक बजे सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार राय के पुत्र जय कुमार राय व अभय कुमार राय अपने घर से जरूरी कार्य को लेकर बाइक से जा रहे थे। इसी बीच खानपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही। टीम ने दोनों युवकों को रोककर बाइक का पेपर दिखाने को कहा।
पेपर जांच के बाद दोनों युवक ने जब पेपर की मांग की तो पुलिस पदाधिकारी इकरार फारूकी ने दोनों युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात का विरोध करने पर पुलिस पदाधिकारी ने दोनों युवकों को थाने ले गई। ऐसा आरोप है कि थाना का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दोनों युवकों की पिटाई की गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पर जब परिजन थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने एक हजार रुपये का चालान काटकर दोनों युवक और परिजन को ये धमकी दी कि पिटाई की शिकायत करने पर बड़े केस में फंसा दिया जाएगा। जिसके बाद पीड़ित युवक के पिता ने इसकी शिकायत एसपी के जनता दरबार में की। जब कार्रवाई नही हुई तो पीड़ितों ने इस घटना की शिकायत मानवाधिकार आयोग दिल्ली को की।
इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुये दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार हफ्ते में एसपी से कार्रवाई कर जवाब मांगा है। वहीं पीड़ित दोनों युवक के पिता ने बताया कि दोनों पुत्रों का इलाज पटना के आईजीएमइस में चल रहा है। इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो गया है। पीड़ित दोनों युवक के पिता समस्तीपुर कोर्ट के अधिवक्ता हैं।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…