Samastipur

समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों की कर दी थी पिटाई, अब मानवाधिकार आयोग ने SP से किया जवाब-तलब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो अधिवक्ता पुत्रों की पिटाई के मामले में मानवाधिकार आयोग ने समस्तीपुर के एसपी से जवाब तलब करते हुए इस मामले में आरोपित किए गए चारों पुलिसकर्मियों के बारे में 4 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को दिन के एक बजे सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार राय के पुत्र जय कुमार राय व अभय कुमार राय अपने घर से जरूरी कार्य को लेकर बाइक से जा रहे थे। इसी बीच खानपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही। टीम ने दोनों युवकों को रोककर बाइक का पेपर दिखाने को कहा।

पेपर जांच के बाद दोनों युवक ने जब पेपर की मांग की तो पुलिस पदाधिकारी इकरार फारूकी ने दोनों युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात का विरोध करने पर पुलिस पदाधिकारी ने दोनों युवकों को थाने ले गई। ऐसा आरोप है कि थाना का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दोनों युवकों की पिटाई की गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पर जब परिजन थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने एक हजार रुपये का चालान काटकर दोनों युवक और परिजन को ये धमकी दी कि पिटाई की शिकायत करने पर बड़े केस में फंसा दिया जाएगा। जिसके बाद पीड़ित युवक के पिता ने इसकी शिकायत एसपी के जनता दरबार में की। जब कार्रवाई नही हुई तो पीड़ितों ने इस घटना की शिकायत मानवाधिकार आयोग दिल्ली को की।

इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुये दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार हफ्ते में एसपी से कार्रवाई कर जवाब मांगा है। वहीं पीड़ित दोनों युवक के पिता ने बताया कि दोनों पुत्रों का इलाज पटना के आईजीएमइस में चल रहा है। इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो गया है।‌‌ पीड़ित दोनों युवक के पिता समस्तीपुर कोर्ट के अधिवक्ता हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

8 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

10 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

13 घंटे ago