Samastipur

सिंघिया में चोरी की बाइक के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, DSP ने भी थाने पर पहुंचकर की पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ जीजा व साले को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर बाइक पर सवार होकर सुभाष चौक से गुजर रहे थे। उसी क्रम में पुलिस ने दोनों को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस को बाईक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिलेगी।

दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार भी सिंघिया थाना पहुंच दोनों से पूछताछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवरा गांव के विजय यादव ने अपने साला बहेड़ी सलहा निवासी से एक बाइक खरीदी थी। जिसका वह कई महीनों से उपयोग कर रहा था। वह बाइक उसके साला ने रोसड़ा के एक बाइक मिस्त्री से खरीदी थी।

जिसपर सोमवार की संध्या विजय का दामाद बलुआहा गांव का हरेराम यादव अपने साला मिथलेश यादव के साथ सिंघिया किसी काम से आया था। जिसे गश्ती टीम ने रोक कर जांच की तो वह गाड़ी रोसड़ा से चोरी की गई बाइक निकली। उसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बाइक चोरी का खुलासा करने में जुट गई है। थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। चोरी की बाइक के साथ दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 घंटा ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago