Samastipur

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौ’त, मृतका की मां ने लगाया ह’त्या का आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन डीह में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मृतका की मां ने सदर डीएसपी एवं पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतका की पहचान गांव निवासी सोनू गिरि की पत्नी स्मिता (24) के रूप में की गई है।

आवेदन में वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत स्व० नंदकिशोर गिरि की पत्नी महासुंदरी देवी ने कहा है कि 2016 में उसने अपनी पुत्री स्मिता की शादी सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन डीह निवासी चंदेश्वर गिरि के पुत्र सोनू गिरि के साथ की थी। शादी के पश्चात उनकी पुत्री का दांपत्य जीवन छह माह तक सुखद रहा।

उसके बाद ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को दहेज एक बाइक एवं 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। इस बीच विवाहिता ने दो पुत्रों को जन्म दिया। बताया गया कि उसका बड़ा पुत्र ढाई वर्ष का और छोटा पुत्र एक माह उम्र का है। इधर, शुक्रवार की सुबह ससुराल वालों ने सुनियोजित तरीके से उनकी पुत्री की निर्मम हत्या कर दी।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पर थाने में थानेदार ने प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया। विवश होकर मृतका की मां ने सदर डीएसपी एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपित लोगों में मृतका के ससुर चंदेश्वर गिरि, उनकी पत्नी शीला देवी, अनिल कुमार गिरि एवं उनकी पत्नी नीलम देवी के नाम शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

2 मिनट ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

10 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

28 मिनट ago

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

17 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

18 घंटे ago