समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक में शुक्रवार की दोपहर हथियार के बल पर बदमाशों ने 2.32 लाख रुपए लूट लिया। बैंक मैनेजर रविशंकर ने बताया कि करीब 2:25 मिनट पर हेलमेट व नकाबपोश पहने अपराधी बैंक के अंदर घुस आये। जब तक लोग समझ पाते तब तक सभी को गन पॉइंट पर ले लिया। वहीं कैश काउंटर से कैश भी लूट लिया।
हालांकि मैनेजर ने बताया कि अभी राशि का मिलान करने के बाद 2 लाख 32 हजार 540 रुपए लूट की गई है। वहीं बैंक में पदस्थापित जीविका दीदी पुनीता देवी से 3700 व रेखा देवी से 2200 रुपए भी लूट लिया। ग्राहकों व बैंक कर्मियों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया।
बैंक से भागने के दौरान अपराधियों ने बैंक की महिला सुरक्षाकर्मी को जान से मारने की धमकी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आरके सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…