शराब पीने के मामले में गिरफ्तार हुए पार्टी के प्रदेश सचिव संजय चौहान के खिलाफ जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब पीने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेडीयू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
इससे पहले जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में जदयू के प्रदेश सचिव गिरफ्तार कर लिए गए। JDU नेता संजय चौहान को शराब के नशे में धुत पाया गया था। इसी के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये कार्यवाही मीरगंज पुलिस ने एकडंगा तिमुहानी के पास से की।
आरोप है कि जदयू नेता यूपी और बिहार की सीमा से सटे एकडंगा त्रिमुहानी के पास शराब पीकर घूम रहे थे। इन्हें उत्पाद विभाग की एएलटीएफ टीम ने शराब के नशे में धुत पकड़ा। उस वक्त इन्होंने पहले पार्टी का धौंस दिखाई और खुद को जदयू का बड़ा नेता साबित करने की कोशिश की। लेकिन जब एएलटीएफ की टीम ने इन्हें मीरगंज थाना को सौंप दिया, तब इन्हें गिरफ्तार कर मीरगंज थाना में लाया गया। यहां पर पुलिस ने इनकी मेडिकल जांच कराई। फिर नेता जी को हाथ में हथकड़ी के साथ गोपालगंज कोर्ट में पेश किया गया।
हालांकि जदयू नेता की गिरफ्तारी की भनक जैसे ही मीडिया कर्मियों को लगी। मीडिया कर्मी इनकी तस्वीर लेने की कोशिश करने लगे। लेकिन नेता जी के समर्थक और पुलिस ने इनका फोटो लेने से मना कर दिया। और इस दौरान नेता जी अपना मुंह छुपाते हुए देखे गए।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…