Samastipur

सरायरंजन में दो बाइकों में आमने-सामने की हुई टक्कर में 2 की मौ’त व 4 घायल, मची अफरा-तफरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा रसलपुर गांव के निकट एसएच-88 पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान पचभिंडा गांव निवासी कारु सिंह (35) व रायपुर महषी निवासी कमलेश कुमार राय (20) के रूप में की गई है। घायलों में रायपुर निवासी रौशन राय, नागो राय, अभिषेक कुमार सिंह एवं अंकित कुमार सिंह शामिल है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक बाइक हलई की ओर से आ रही थी। जबकि दूसरी बाइक रायपुर की ओर से आ रही थी। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हैं। जिनको इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच-88 को कुछ देर के लिए जाम किया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन की पहल पर जाम जल्द ही समाप्त हो गया। घटना के बाद सरायरंजन पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

11 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago