Samastipur

सास-बहू के झगड़े में ननद ने भाभी के चेहरे पर उड़ेला चावल का खौलता पानी, झुलसी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सास-बहू के विवाद में ननद ने भाभी के शरीर पर खौलता हुआ चावल का पानी फेंक दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मामला जिले के चकमहेसी थाने के बघला गांव की है। पीड़ित महिला गांव के अरुण ठाकुर की पत्नी अनिता देवी बताई गई है। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने झुलसी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला अनिता ने बताया कि उसकी सास से संपत्ति को लेकर कहा सुनी हुई थी। वह घर खाली करने को कह रही थी। जिस पर वह बोली घर तो आपका बेटा खाली करेगा। आप उसी को कहिए। जिस पर चार दिन पूर्व दोनों में खुब कहासुनी हुई।

अनिता ने बताया कि इस झगड़े की जानकारी उनकी सास ने अपनी बेटी इंदू देवी को दी। अनिता के अनुसार रात इंदू अपने ससुराल से गांव पहुंची। जिसके बाद वह अनिता के साथ झगड़ा करने लगी। इस दौरान अनिता व उसकी ननद इंदू के साथ कहासुनी शुरू हो गई। गाली गलौज भी होने लगी।

अनिता ने बताया कि आंगन में चूल्हा पर चावल पक रहा था। बाता-बाती के दौरान उसकी ननद व उसकी बेटी ने चूल्हा पर चढ़ा गर्म भात की केतली सहित उसके शरीर पर फेंक दिया। जिससे अनिता गंभीर रूप से झुलस गई। हल्ला होने पर उनके पति व आसपास के लोग दौड़े तो उनकी ननद ऑटो पर सवार हो कर वहां से निकल गई। उधर, जख्मी अनिता के बारे में गांव के लोगो ने उसके मायके को जानकारी दी। जिसके बाद कर्पूरीग्राम से पहुंचे उसके मायके वालों ने उसे सदर अस्पताल लाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

8 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

8 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

10 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

13 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

15 घंटे ago