समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं परिवार के अन्य छह सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। मामला रोसेड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-12 का है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भिरहा वार्ड संख्या-12 के वार्ड सदस्य उपेंद्र राम की उनके भाई के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उसके भाई और उनके अन्य सहयोगियों ने घर में घुसकर वार्ड सदस्य व उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में जहां वार्ड सदस्य की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…