समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 से जुड़े तीन प्रत्याशियों में रौशन कुमार, मंजू देवी व रेहाना खातून ने सोमवार को जिला परिषद के पद पर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं पूसा के दो प्रत्याशियों राकेश कुमार रंजीत व विकाश ने 4 व 6 मई को ही अपना नामांकन करा लिया था।
पूसा के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 से पूर्व जिला पार्षद स्व.संजय कुमार त्रिवेदी की पत्नी मंजू देवी ने भी समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। कल्याणपुर प्रखंड के सीओ प्रकोष्ठ में विभिन्न रिक्त पदों पर लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चिन्हित प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सोमनाहा पंचायत के रिक्त मुखिया पद पर पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें चार पुरुष व एक महिला उम्मीदवार शामिल है। इसमें सोमनाहा पंचायत के स्वर्गवासी मुखिया राजू कुमार की पत्नी राघा कुमारी सहित चार अन्य उम्मीदवार में मनोज कुमार सिंह , पंचायत के उप मुखिया महेश कुमार राय, संदीप कुमार महतो, विजय कुमार का नाम शामिल हैं।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…