समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने पिछले दिनों विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शाहिट 10 नंबर रेलवे ढाला के पास बाइक और मोबाइल लूट मामले में खुलासा किया। पुलिस ने लूट कांड गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में उजियारपुर थाना क्षेत्र के ब्रहंडा गांव निवासी जितेंद्र पासवान का पुत्र नीरज कुमार, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ गांव निवासी सुरेंद्र शाह का पुत्र बॉबी कुमार इसी गांव का पिंटू कुमार व मोहनपुर पत्थर घाट का धनेश्वर पासवान का पुत्र गोलू कुमार शामिल है।
एसपी विनय तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 3 मई को उक्त रेलवे ढाला के पास चार बदमाशों ने मिलकर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले में शामिल चारों बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक के अलावा घटना में प्रयुक्त किया गया पल्सर बाइक, 3 मोबाइल आदि भी बरामद करने में पुलिस की टीम ने सफलता पाई है। बताया गया कि यह गिरोह इस इलाके में छोटे-मोटे लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…