Samastipur

शराब माफियाओं के लिए लाइनर का काम करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-ताजपुर मार्ग के आधारपुर गांव के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब माफियाओं के लिए लाइनर का काम करने वाले दो बदमाशों को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी विनय भगत के पुत्र सकिन्दर कुमार एवं मंतोष यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बदमाश शराब माफियाओं के साथ मिलकर शराब लदे वाहनों को पुलिस की नजर से बचाने में लाइनर का काम किया करते थे।

संवाददाता सम्मेलन करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि कर्पूरीग्राम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब लदे वाहन को पुलिस की नजर से बचाकर निकालने के लिए दो युवक सड़क पर लाइनर की भूमिका निभा कर शराब का वाहन निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो मौके से दो युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

NEET छात्रा मामला में CBI की बड़ी लापरवाही! समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं किया, हॉस्टल संचालक मनीष रंजन को मिली जमानत

नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है.…

42 मिनट ago

बिहार: घूसखोर इंजीनियर को SVU ने दबोचा, 10 हजार लेते गिरफ्तार; 6 परसेंट कमीशन का खेल उजागर

बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू)…

7 घंटे ago

सम्राट के CM बनते ही जोर पकड़ रही शराबबंदी खत्म करने की मांग, एक और सत्ताधारी विधायक ने उठाई मांग

बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बन गई है जिसके मुखिया सम्राट चौधरी बनाए…

9 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्‍ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्‍न…

13 घंटे ago

बिहार में जमीन मापी के नए रेट तय, शहर में 1000 और गांव में 500 रुपये

बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब…

14 घंटे ago

59 वर्षों बाद समस्तीपुर को फिर मिला उपमुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर समाजवाद की धरती और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर…

14 घंटे ago