Bihar

जातीय जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिहार सरकार, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

जातीय जनगणना को लेकर बिहार में सियासी हलचलें थमने का नाम ही नहीं ले रहा. जहां बिहार सरकार जातीय जनगणना के पक्ष में है तो वहीं विपक्ष लगातार इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं. पटना हाईकोर्ट ने बिहार में तत्काल प्रभाव से जातिगत जनगणना पर रोक लगा दिया है. जिसे लेकर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पटना हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करने और जातीय जनगणना की इजाजत दिए जाने की मांग की है.

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

बता दें कि बिहार सरकार के वकील ने यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर कब सुनवाई करेगा, यह फिलहाल तय नहीं हुआ है. बता दें कि पहले जातीय जनगणना पर रोक लगाने को लेकर याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकार्ता को पटना हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया था. वहीं, 4 मई को पटना हाईकोर्ट ने राज्य में चल रहे जातीय जनगणना को असंवैधानिक और गलत करार देते हुए इस पर रोक लगाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही अब तक किए गए जातीय गणना को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था.

पटना हाई कोर्ट से बिहार सरकार को लग चुका है झटका

वहीं, हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 7 तारीख तय की थी, लेकिन इसके बाद प्रदेश सरकार ने जातीय जनणना पर जल्दी सुनवाई करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. बता दें कि 9 मई को पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार की पुनर्विचार याचिका को भी खारिज कर दिया था. बिहार सरकार की तरफ से की जा रही जातीय जनणना का करीब 80 फीसदी काम पुरा किया जा चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

53 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago