समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला या कार्यक्रम को लोगों ने खूब पसंद किया है। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर बूथ संख्या-145 के समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी में बीजेपी के जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार अपने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पूरे होने पर एक सभा आयोजित कर लोगों के साथ इस एपिसोड को सुना।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण इलाके के लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को लोगों ने टेलीविजन के माध्यम से सुना। इस कार्यक्रम के बारे में जिला महा मंत्रीी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए आम लोगों के साथ इस एपिसोड को सुना।
2014 से ही महीने के अंतिम रविवार को पीएम के मन की बात हम लोग सुनते आ रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीण लोग मौजूद होते हैं। इस कार्यक्रम के तहत हम लोगों को प्रेरणा मिलती हैं की इतने वर्षों के बाद कोई प्रधानमंत्री जनता की बात को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…