Samastipur

मुसरीघरारी में पुलिस वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत व दो अन्य घायल, आक्रोशितों ने NH-28 किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग स्थित एनएच-28 पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ एनएच-28 स्थित घटनास्थल को जाम कर यातायात ठप कर दिया।

मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाने के दमदमा निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र अशोक पासवान (40) के रूप में की गई है। वहीं घायलों में मृतक के पुत्र आकाश कुमार (10) तथा एक अन्य घायल की पहचान सरायरंजन थाने के अख्तियारपुर निवासी प्रभात कुमार झा (50) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने पुत्र के साथ सरायरंजन थाने के बरबट्टा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार की देर शाम वह अपने पुत्र को बाइक पर बैठाकर मुसरीघरारी आ रहा था। इस बीच बखरी बुजुर्ग स्थित एनएच-28 पर एक अनियंत्रित पुलिस वाहन ने उसे ठोकर मार दी। नतीजतन बाइक सवार पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार अधेड़ भी पुलिस वाहन की ठोकर से घायल हो गये, जो मुसरीघरारी से हुरहिया की ओर जा रहे थे। उसकी पहचान सरायरंजन थाने के अख्तियारपुर निवासी के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जिस वाहन से यह घटना घटी है, उसके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago