Samastipur

रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर में इंश्योरेंस बंद किए जाने को लेकर आक्रोशित मजदूरों द्वारा 12वें दिन भी कार्य ठप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर में आज लगातार 12वें दिन भी मजदूरों ने मांग को लेकर उत्पादन ठप रखा। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे भागीरथपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामबली महतो का कहना है कि जबतक मिल प्रबंधक मजदूरों के इंश्योरेंस, ईएसआई की भुगतान नहीं करती है तब तक मील में उत्पादन ठप रहेगा। मजदूरों ने बताया कि मिल में कार्यरत मजदूर का इंश्योरेंस कोलकाता हेड क्वार्टर से बंद किए जाने को लेकर आक्रोशित मजदूरों ने हड़ताल चालू की थी।

पूर्व मुखिया महतो ने बताया कि मजदूरों के इंश्योरेंस को अविलंब लागू करने को लेकर मजदूरों का नेतृत्व करते हुए उत्पादन ठप कराया था। अधिकतर लोगों का कहना है कि इससे गरीब श्रमिकों को रोजी-रोटी मिलती थी। इसे अविलंब खुलवाना चाहिए। वहीं मिल में हड़ताल रहने से अब मजदूरों के परिजनों के समक्ष आर्थिक कठिनाइयों से बच्चों के पठन-पाठन सहित भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

मजदूरों को इंश्योरेंस से वंचित करने को लेकर कारण पूछा गया था :

श्रम अधीक्षक नेहा आर्या ने बताया कि डीएलसी दरभंगा प्रमंडल के पास समझौता 3 मई को होना था। इसमें डीएलसी संजीव कुमार ने मिल प्रबंधक से मजदूरों को इंश्योरेंस से वंचित करने को लेकर कारण पूछा था। इस पर मैनेजमेंट के मिल प्रबंधक द्वारा 2 दिन का समय कारण बताने के लिए लिया है।

प्रबंधक से बात कर मिल चालू कराने का प्रयास किया जा रहा : विधायक

इधर विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने बताया कि मिल प्रबंधक व मजदूरों के बीच किस वजह से बार-बार इस तरह समस्या आ रही है। इससे उत्पादन बंद हो जा रहा है। इसकी जानकारी ली जा रही है। पहले भी मिल प्रबंधक व मजदूरों के बीच गतिरोध के कारण मिल बंद हुआ था।

इसका हल अपने स्तर से बात कर निकाल कर मिल चालू करवाया था। फिर खुलने के बाद से अब तक तीन बार हड़ताल हो चुकी है। इसे लेकर मिल प्रबंधक से बात कर समस्या का हल कर गतिरोध समाप्त कर मिल चालू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

मजदूर यूनियन बात करने के लिए तैयार नहीं है, बेवजह हड़लाल पर हैं :

मजदूर यूनियन बात करने के लिए तैयार नहीं है। बेवजह मजदूर हड़ताल कर उत्पादन को ठप किए हुए हैं।

-एस रहमान, मिल प्रबंधक, रामेश्वर जूट मिल

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

14 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago