Samastipur

UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली मोरवा की अंजलि को “विश्वकर्मा रत्न सम्मान समारोह” से किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड के व्यासपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा की पुत्री सुश्री अंजलि शर्मा द्वारा देश की सर्वोच्च सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (UPSC) में सफलता प्राप्त करने के लिये विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की तरफ से” विश्वकर्मा रत्न सम्मान समारोह” का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंजलि के माता-पिता, चाचा-चाची सहित अन्य सभी सगे-संबंधी भी मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव शिव पूजन ठाकुर, पूर्व प्रदेश महासचिव एवं बढ़ई समाज के नेता राम भरोस शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हेम नारायण विश्वकर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, जिला पार्षद सदस्य ममता शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला संरक्षक राम श्रृंगार ठाकुर, जिला अध्‍यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा, सहायक सचिव हरेकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष लालबाबू शर्मा, संयुक्त सचिव संजय कुमार शर्मा, बढ़ई समाज के मुखिया जयराम शर्मा, बौद्धा शर्मा, सुनील कुसमी, सुनीता शर्मा, जिला पार्षद सदस्य सुनीता शर्मा, सारंगपुर पंचायत के मुखिया, वैशाली जिला सचिव सुशील शर्मा, जदयू नेता प्रिंस राज, सुरेन्द्र शर्मा, एकवंशी (EBC) संघ के संयोजक मानसचन्द्र सेतु, समेत अन्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अंजलि शर्मा को मोमेंटो, गुलदस्ता, पाग व चादर भेट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने अंजलि को समाज के लिये प्रेरणा का श्रोत बताया। इस अवसर पर अंजलि के पिता अशोक शर्मा ने बताया कि अंजलि अपने प्रारम्भिक शिक्षा से ही लगनशील, मृदुभाषी, मेधावी और परिवार में दुलारी रही है व अपने लक्ष्य के प्रति सदैव सजग रही है।

वहीं अंजलि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास पदाधिकारी का पद प्राप्त करने के बाद भी परिवार ने मेरा भरपूर साथ दिया, जिसके बदौलत इस मुकाम तक पहुँचे हैं। “विश्वकर्मा रत्न सम्मान” पाकर काफी खुश हूँ। इसके लिये उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद दिया। इसके लिये उन्होंने संगठन के संस्थापक शिव पूजन ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन गनेश शर्मा ने वहीं धन्यवाद ज्ञापन राम श्रृंगार ठाकुर ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

1 घंटा ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago