Samastipur

एक और ह’त्याकांड का SP ने किया खुलासा, महज साइकिल नहीं दिए जाने पर युवक की लाठी से पीट-पीटकर की थी ह’त्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते एक मई को हुए साइकिल नहीं देने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या मामले का शनिवार को समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्या मामले के मुख्य अभियुक्त मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर कचहरी गाछी निवासी कामेश्वर पासवान के पुत्र कृष्ण देव पासवान उर्फ विशुनदेव पासवान को मदुदाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद कर लिया।

इसको लेकर समस्तीपुर एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया कि बीते एक मई को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटखा और साइकिल देने से इनकार किए जाने पर भूषण पासवान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर पटोरी डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।

जिसमें सीआई पटोरी और मोहिउद्दीननगर एसएचओ व मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस आरोपियों को पकड़ने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्णदेव पासवान उर्फ विशुनदेव पासवान को एसआईटी के द्वारा मदुदाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया तथा हत्या में प्रयुक्त लाठी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्णदेव पासवान उर्फ विशुनदेव पासवान के साथ इस हत्याकांड में दो अन्य लोग भी शामिल थे। जिसमें एक कृष्णदेव पासवान का भाई लकड़ी पासवान भी शामिल था और पूर्व में भी वह पुलिस के साथ हाथापाई करने का आरोपी रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि बीते एक मई की शाम कृष्णदेव पासवान उर्फ विशुनदेव पासवान भूषण पासवान के दुकान पर जाकर गुटखा और खैनी की मांग की थी। वहीं, उसने कहीं जाने के लिए साइकिल भी मांगा था। जिस पर भूषण पासवान के द्वारा साइकिल देने से इनकार कर दिया गया था और इसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर भूषण पासवान की लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों के द्वारा कृष्णदेव पासवान ऊर्फ विशुनदेव पासवान व अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाने में थाना कांड संख्या 116/23 दर्ज कराया गया था।

क्या कुछ कहा SP ने देखें वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago