Samastipur

हसनपुर रोड स्टेशन को जंक्शन के रूप में परिणत तो कर दिया गया लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन को 28 मार्च को ही जंक्शन के रूप में परिणत कर दिया गया। लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर जंक्शन परिसर में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इस नवपरिणत जंक्शन परिसर में अभी तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले पांच महीने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस कारण यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्हें एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए रेलवे ट्रैक को पार करना पड़ता है। इस दौरान अचानक ट्रेन के आ जाने की स्थिति में हादसा का भी डर बना रहता है। निर्माण कार्य अधर में लटके होने के बारे में स्थानीय रेल पदाधिकारी व कर्मचारी कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रेल विभाग के वरीय पदाधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देकर फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने की दिशा में ठोस पहल करें। ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

पिछले पांच महीनों से फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधर में लटका :

वर्तमान समय में भी प्लेटफॉर्म संख्या 2 के ऊंचीकरण का कार्य जारी है। इसके अलावा अन्य यात्री सुविधा के लिए भी कार्य जारी है। इसी के तहत आठ महीने पहले अगस्त महीने पहले फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। कुछ महीने तक तो निर्माण कार्य तेजी से बढ़ा। लेकिन कारण जो भी हो, पिछले पांच महीनों से फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा

हसनपुर-सकरी रेलखंड पर हसनपुर से बिथान तक रेल परिचालन शुरू करने की भी पूरी तैयारी हो चुकी है। इस परिचालन के लिए वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में 28 मार्च को ट्रायल भी किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों के बीच उम्मीद बनी हुई है कि हसनपुर से बिथान तक जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। वहीं इस जंक्शन परिसर से होकर पटना-बरौनी रेलखंड का भी नवनिर्माण कार्य जारी है। इसको लेकर जंक्शन परिसर में पहले से ही प्लेटफॉर्म उंचीकरण, नये रेलवे ट्रैकों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

यात्री सुविधा के लिए हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों को बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

-आलोक अग्रवाल, डीआरएम, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

3 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

19 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

20 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

20 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago