Samastipur

समस्तीपुर सहित 28 जिलों में तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस, DSP के हाथ होगी थाने की कमान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बहुत जल्द अब समस्तीपुर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस का जमावड़ा देखने को मिलेगा। दरअसल, राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। सभी बड़े 23 जिलों में 165 ट्रैफिक पुलिस कर्मी बहाल किए जाएंगे, जबकि छोटे पांच जिलों किशनगंज, अरवल, शेखपुरा, बगहा और शिवहर में 84 ट्रैफिक कर्मी बहाल होंगे।

डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल

इन सभी जिलों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों में डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल हैं। सभी 28 जिलों में ट्रैफिक थाने की कमान डीएसपी रैंक के पदाधिकारी के पास होगी। खास बात यह है कि इन 28 जिलों में ट्रैफिक थाना खोलने की मंजूरी काफी पहले ही दी जा चुकी है। अब इनमें पुलिस कर्मियों को बहाल कर इनका संचालन समुचित तरीके से करने की व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि जुलाई से काम शुरू कर देने की पूरी संभावना जताई जा रही है। 28 नए थाने खुलने से सभी जिलों में ट्रैफिक थाने हो जाएंगे।

पुलिस बल से ही चुनकर बहाल होंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी

पुलिस महकमे में 21 हजार 391 सिपाही और दारोगा की बहाली जल्द होने जा रही है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों में ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के रूप में कर्मियों का चयन किया जाना है, जो अभ्यर्थी ट्रैफिक में जाने के इच्छुक हैं, वे भी इसमें आ सकते हैं। इन चयनित पुलिसकर्मियों को 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। अभी इन थानों में तैनाती के लिए मौजूदा पुलिस बल से ही नए ट्रैफिक थानों के लिए कर्मियों का चयन किया जा रहा है। इन चयनित कर्मियों को इंडक्शन कोर्स कराया जाएगा, जिसके बाद इनकी तैनाती सभी नए ट्रैफिक थानों में की जाएगी।

इन 23 जिलों में खुलेंगे नए ट्रैफिक थाने

समस्तीपुर, अररिया, औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, पूर्वी चंपारण, जमुई, गोपालगंज, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, नवादा, रोहतास, सहरसा, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली, पश्चिमी चंपारण तथा नवगछिया जिला में नए ट्रैफिक थाना चालू होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago