Bihar

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है महंगा, कार्रवाई का आदेश जारी

बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल हो या फिर सोशल मीडिया पर ड्यूटी, वर्दी या हथियार से जुड़ी जानकारी साझा करने से नहीं हिचक रहे। ऐसे मामले सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय को एक बार फिर एक्शन में आना पड़ा है। हालांकि कार्रवाई से पहले अधिकारियों और जवानों को संभलने का मौका दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि नियमों का उल्लंघ करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का काम विशिष्ट प्रकार का है। ड्यूटी के दौरान हमेशा सजग रहना पड़ता है। साथ ही अधिकारी हो या जवान उनसे उच्च अनुशासन की अपेक्षा होती है। ड्यटी में रहते हुए भी बेवजह मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से ध्यान भटकता है। कार्य क्षमता और दक्षता पर असर पड़ता है। मुख्यालय ने अफसरों व जवानों को मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर ही सचेत नहीं किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर ड्यूटी से जुड़ी जानकारी, हथियार, वर्दी या किसी तरह की अन्य जानकारी सार्वजनिक करने को भी अनुशासनहीनता करार दिया है। मुख्यालय का मानना है कि ऐसा करने से आम जनता के बीच पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही मोबाइल का उपयोग करें

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल व सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने के मामले सामने आने के बाद एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अधीनस्थ पुलिस अफसरों व जवानों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना सुनिश्चित कराएं। सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही ऐसा कर सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं होनी चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

जून 2021 में भी जारी हुआ था आदेश

इससे पहले पुलिस मुख्यालय द्वारा मोबाइल आदि का ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जून 2021 में आदेश जारी किया गया था। बावजूद इसके इस तरह के मामले सामने आते रहे। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने दोबारा आदेश जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

7 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

7 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

8 घंटे ago