Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस को देखकर भाग रहे थे बाइक सवार दो युवक, खदेड़कर पकड़ा तो मिली 9MM देसी पिस्टल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वह क्षेत्र में कहीं लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद की गई है। उसकी पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ला के दिगंबर झा के बेटे कन्हैया कुमार और कन्हैया यादव के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। अब दोनों बदमाश को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

डीएसपी ने दी पूरी घटना की जानकारी :

मामले को लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने मथुरापुर ओपी पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस की गश्ती दल मथुरापुर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इलमासनगर की ओर से दो बाइक पर अलग-अलग दो युवक आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस की टीम ने जब दोनों को रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवार बाइक को वापस दिशा में मुड़कर तेजी से भागने लगे। जिसके बाद थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दोनों युवकों का पीछा किया। इस दौरान काली स्थान के पास दोनों युवक को पकड़ लिया गया।

सदर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास से 9MM देसी पिस्टल मिली। जबकि दूसरे के पास से गोली बरामद की गई। वहीं युवक के पास से बरामद की गई पिस्टल में हथियार के साथ दोनों लड़के की तस्वीर भी मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों युवक को जेल भेजा जा रहा है।

सदर डीएसपी ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक के बारे में रोसड़ा थाना से आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए मथुरापुर की ओर आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। फिलहाल पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर हर चौक-चौराहों पर पुलिस की गश्ती और चेकिंग तेज कर दी गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago