Samastipur

समस्तीपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की करंट लगने से मौ’त, मटकोर के दौरान जोड़ रहा था पंखा का तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत का मामला सामने आया है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ गांव का है। बताया गया है कि मटकोर की रस्म के दौरान दूल्हा पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह कटे तार के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सीताराम (24 वर्ष) के रूप में की गई है। उसकी शादी 3 मई को शादी होने वाली थी। बताया गया है कि मंगलवार 2 मई को मटकोर की रस्म के दौरान दूल्हा पंखे का तार जोड़ रहा था। पंखे का तार एक जगह से कटा हुआ था। इससे उसे करंट लगा और वो जमीन पर गिर पड़ा।

परिवार ने डंडे से उसे हटाने की कोशिश की। इसके बाद पंखे में बिजली सप्लाई को बंद कर दूल्हे को हटाया गया। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत से घर में मातम पसर गया। जैसे ही ये जानकारी दुल्हन के घर वालों को लगी। दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

जानकारी के अनुसार लड़का गांव में ही मजदूरी का काम करता था। कुछ महीनें पहले ही पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। 3 मई को उसकी बारात निकलने वाली थी। बारात को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन इसी बीच दूल्हे की मौत से परिवार सदमा पसरा हुआ है।

दूल्हे के रिश्तेदार ने बताया कि शादी की सभी तैयारी हो चुकी थीं। कार्ड भी बंट दिए गए थे। अपनी शादी को लेकर सीताराम बहुत खुश था। शादी में कपड़ों से लेकर सभी चीजें खुद अपनी पसंद से खरीदी थीं। हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा ये क्या हो गया। उन्होंने बताया कि दूल्हे तीन भाई और एक बहन है। उसके पिता गांव में ही ठेला चलाते हैं। दूल्हे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago