Samastipur

गुजरात से चारधाम यात्रा पर जा रही टुरिस्ट बस समस्तीपुर में किराना दुकान में घुसी, चालक घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित तिसवारा में गुरुवार सुबह एक टूरिस्ट बस बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में बस का ड्राइवर घायल हुआ है। बस में 42 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बच गए।हालांकि बस पर सवार छह पर्यटक थोड़े बहुत जख्मी हो गए। बस के घुसने से दुकान के लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। बस में सवार सभी यात्री गुजरात से चारधाम यात्रा पर निकले थे।

दरअसल, गुजरात के जारोलाबोरसद से 3 मई को 46 यात्रियों को लेकर पर्यटक बस चार धाम की यात्रा पर निकली थी। जख्मी रविंद्र भाई ने बताया कि वे लोग सिल्लीगुड़ी से लौट कर गया जा रहे थे। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे तीसवारा गांव के पास पटोरी की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने के दौरान बस का चालक अपना संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी।

पर्यटकों ने बताया कि वे लोग 28 दिनों की यात्रा पर निकले है। विभिन्न धामों की यात्रा करते हुए वे लोग गया जा रहे थे। उनकी यात्रा के 22 दिन पूरे हो चुके है। सब ठीक ठाक चल रहा था। लोग यात्रा की समाप्ति को लेकर काफी खुश थे। लेकिन इस हादसे से लोग अब बीच में यात्री रद्द कर घर लौटने की सोच रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

8 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

8 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

10 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

13 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

15 घंटे ago