शादी की फाइल फोटो
समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के विकास कुमार सिंह की पत्नी प्रिया देवी (30 वर्ष) के रूप में की गई है। हालांकि परिवार के लोगों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मामला जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड संख्या-4 मोहल्ला का है।
उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में वैशाली जिले के मुकुंदपुर घाट गांव निवासी मिथिलेश सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी।
उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात में फतेहपुर गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनकी भतीजी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। जिसके बाद वह मंगलवार सुबह गांव पहुंचे तो उनकी भतीजी के ससुराल वाले घर से फरार थे। शव घर में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनकी भतीजी प्रिया की हत्या कर दी गई है।
उधर खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है इस मामले में जांच की जा रही है अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं मिला है।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…