Samastipur

खानपुर में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम ने सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली, परिजनों का आरोप- महिला को लगी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-10 में मंगलवार को शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब कारोबारी के परिजनों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड गोली भी चलाई। गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस की गोली से सुमित्रा देवी नामक महिला जख्मी हुई है। जिसका उपचार निजी स्तर पर कराया गया है। हालांकि बाद में पुलिस ने उक्त महिला को भी हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला को पुलिसकर्मी गंदी-गंदी गाली दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिसकर्मी खानपुर थाना अध्यक्ष बताये जा रहे हैं।

इधर एसपी विनय तिवारी ने पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से हवाई फायर किए जाने की बात बताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली से कोई भी घायल नहीं हुआ है। महिला के हाथ में जख्म उसकी चूड़ी टूट जाने के कारण हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-10 मोहल्ला के शराब कारोबारी मुकेश कुमार घर पर छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम जब मुकेश को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो मुकेश के परिवार परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम दो चक्र हवा में गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने शराब कारोबारी मुकेश के भाई राजेश को हिरासत में ले लिया।

इधर इस घटना में जख्मी हुई महिला सुमित्रा देवी का उपचार शहर के एक निजी क्लीनिक में कराया गया है। बाद में पुलिस ने सुमित्रा देवी को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी मुकेश कुमार जो शराब के मामले में जेल में था बेल पर बाहर आया था। पुलिस बेवजह उसे परेशान करती है। पुनः मंगलवार की सुबह आकर पुलिस गाली गलौज करने लगी, जिसका परिजनों ने वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। इस दौरान परिजनों ने जब गाली-गलौज का विरोध किया गया तो पुलिस द्वारा गोली चला दी गई। परिजनों का बताना है की पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सुमित्रा के दाहिने हाथ में लगी है।

परिजनों का बताना है कि मुकेश शराब कारोबार में पूर्व में जेल जा चुका है, लेकिन राजेश का कोई भी अपराधिक इतिहास नहीं है। जब पुलिस राजेश को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो लोगों ने इसका विरोध किया। जिस कारण पुलिस द्वारा गोली चला दी गई। जो गोली सुमित्रा देवी के हाथ में जाकर लगी। इस घटना के बाद पुलिस आनन-फानन में वहां से राजेश को लेकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बताया की खींचातानी के बीच चूड़ी से महिला का हाथ जख्मी हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago