Samastipur

महिला के साथ कमरे में बंद था प्रेमी, ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और जमकर कर दी धुनाई, ICU में चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघुरापुर टारा पंचायत के माघोपुर भुआल गांव में प्रेम-प्रसंग मामले में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक का शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

जख्मी युवक की पहचान मिल्की गांव निवासी अभिषेक रंजन के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक बीते रविवार को माधोपुर भुआल गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उसे एक घर से महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला गया व जमकर पिटाई कर दी गई।

इस सारे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि बंद कमरे को ग्रामीणों ने जबरन खोला। जिसके बाद एक महिला के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने समस्तीपुर शहर के ही एक निजी क्लीनिक में युवक को भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है। हालांकि कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें अब तक इसकी जानकारी नहीं है। अगर आवेदन मिलता है तो कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

31 मिनट ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

2 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

2 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

13 घंटे ago