Samastipur

शराब कारोबारी प्रभात चौधरी समेत 3 अपराधी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ चढ़े समस्तीपुर पुलिस के हत्थे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एसटीएफ की टीम ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जिले के वांटेड अपराधी प्रभात चौधरी समेत 3 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में प्रभात के गिरोह के ही रवि चौधरी और अमरजीत कुमार दास शामिल हैं। इन बदमाशों के पास से दो पिस्टल के अलावा भारी मात्रा में गोली और 13 मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक स्कॉर्पियो व कार भी बरामद की गई है।

बरामद किए गए सभी मोबाइलों में फर्जी सिम लगा हुआ है, जिसका उपयोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में के साथ ही इस सीन से शराब डीलिंग को लेकर हरियाणा में कारोबारी से बातचीत करते थे।

कल्याणपुर थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों 12 व 22 अप्रैल को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ेठा व जटमल पुर गांव में शराब माफियाओं के बीच फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस घटना के दौरान कम से कम 30 राउंड गोली चलने की बात सामने आई थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल प्रभात चौधरी जो पिछले 1 वर्ष पूर्व जेल से छूट कर बाहर आया है वह शराब के कारोबार में संलिप्त था और इलाके में बड़े पैमाने पर शराब की डीलिंग करता था। शराब को लेकर उसके गिरोह के सदस्य जीतू राणा के बीच अदावत हो गई थी और दोनों में तनातनी चल रही थी, इसी को लेकर यह फायरिंग की घटना सामने आई थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रभात चौधरी का ट्रक शराब लेकर कल्याणपुर क्षेत्र पहुंच रहा है। ट्रक को पास कराने के लिए खुद प्रभात चौधरी रवि और अमरजीत इलाके से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो पिस्तौल के अलावा भारी मात्रा में गोली, एक स्कॉर्पियो और एक कार बरामद की गई। 13 मोबाइल भी बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि इन अपराधियों के पास से बरामद की गई 13 मोबाइलों में फर्जी नामों का सिम लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि इन लोगों को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही एक मोबाइल दुकानदार द्वारा फर्जी सिम उपलब्ध कराया जाता था। जिससे यह लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे और शराब डीलिंग में इसका उपयोग करते थे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago