Samastipur

लूट की योजना बना रहे अपराधी को कल्याणपुर पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एक अपराधी चकमा देकर फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे क्राइम प्रिवेंशन अभियान के अंतर्गत 13 मई की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर लूट की योजना बना रहे एक अपराधी को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छेटबखरी मो. अजीम अंसारी के पुत्र मो. इकबाल अंसारीके रूप में हुई है।

वहीं, बताया गया कि एक अपराधी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। इसको लेकर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय समस्तीपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात्रि कल्याणपुर थाना के गश्ती दल को बरहेता चौक से चकहैदर जाने वाली मुख्य सड़क पर पुल के पास बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा लूट की योजना बनाए जाने के गुप्त सूचना मिली थी।

जिसके बाद कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर थाने की गश्ती टीम सूचना के सत्यापन को लेकर बताए गए जगह पर पहुंची। वहीं, पुलिस को पहुंचता देख दोनों अपराधी बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस टीम के द्वारा पीछा कर भट्ठी चौक के पास एक अपराधी को पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरा अपराधी फरार होने में कामयाब रहा।

गिरफ्तार अपराधी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सदर डीएसपी ने बताया कि फरार होने वाले अपराधी की पहचान पुलिस के द्वारा कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मो. इकबाल शहर पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि उसका तार थाना क्षेत्र के चकहैदर निवासी शराब माफिया प्रभात चौधरी के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि मो. इकबाल और उसका फरार साथी शराब कारोबारियों से रुपए वसूली कर प्रभात चौधरी तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस की छापेमारी टीम में कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई प्रिया कुमारी, एएसआई रविशंकर पांडे, एसआई मुकेश कुमार एवं थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago