Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर क्लोन एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कड़ी में नई दिल्ली से दरभंगा जा रहे क्लोन स्पेशल ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब को लावारिस हालत में बरामद किया गया।

बताया जाता है कि आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा एवं जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान क्लोन एक्सप्रेस के कोच संख्या बी थ्री में एक लावारिस हालत में बैग पाया गया। जिसकी जांच करने के बाद विभिन्न ब्रांड के 54 बोतल विदेशी शराब मिला। बैग से बरामद शराब को जब्त करते हुए जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी थाना में इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करों के द्वारा दिल्ली, बंगाल एवं झारखंड से आने वाली ट्रेनों के माध्यम से विदेशी शराब की तस्करी की जाती है। आए दिन आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा अभियान चलाकर ऐसे तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

22 मिनट ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

1 घंटा ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

2 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

2 घंटे ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

7 घंटे ago