Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने चार मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोबाइल व ब्लेड भी बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जीआरपी ने स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास चोरी की मोबाइक के साथ ही कई सर्जिकल ब्लेड बरामद किया है। बताया गया है कि बदमाश जेब काटने के लिए इस ब्लेड का उपयोग करता था।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाने के वार्ड संख्या-8 निवासी राजू महतो का पुत्र अमरजीत महतो, नगर थाने के अंबेडकर नगर के सुरेश राम का पुत्र नरेश कुमार, रोसड़ा थाने के रोसड़ा वार्ड संख्या-4 के शोभित महतो का पुत्र सिकंदर महतो व पूर्णिया जिले के मधुबनी थाने के सिपाही टोल के सुघीर पोद्दार के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है।

रेल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर कुछ युवक अपराध की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो चोरों युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो चोरी की मोबाइल के साथ ही 8 सर्जिकल ब्लेड बरामद की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश पूर्व में भी रेल क्षेत्र में अपराध को लेकर जेल जा चुके हैं। इन सभी का अपराधिक इतिहास रहा है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों बदमाश पर रेलवे परिक्षेत्र में अपराध की साजिश रचने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। चारों को जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरप‌तार बदमाश के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

19 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago