Samastipur

10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘रति रंजन प्रसाद मेमोरियल पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में रति रंजन प्रसाद मेमोरियल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सत्र 2022-23 के सफल दसवीं व बारहवीं के छात्र- छात्राओं को सह संस्थापिका सह सचिव विभा देवी ने रति रंजन प्रसाद ट्राॅफी प्रदान करते हुए छात्रों से परिश्रम करके सपने साकार करने की परामर्श दी।

ट्राॅफी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य अमृत रंजन ने सम्बोधित किया। प्रेरणा स्वरूप भविष्य में परिश्रम करने और सोशल मीडिया इत्यादि से दूर रहने की सलाह दिया। छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने आर्शीवचन से अभिषिक्त किया। सभा में उपस्थित छात्रों को प्रारम्भ से ही प्राथमिकता के आधार पर अपनी कमजोरियों को पहचान कर मूल्यांकन की योजना बनाने का निर्देश दिया। जिससे कम मेहनत में अच्छी सफलता मिलती है।

इस अवसर पर प्राचार्य अमृत रंजन ने उपस्थित अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन कराते हुए भविष्य मे सभी को बेहतर प्रदर्शन हेतु उत्तम सलाह दिया। ट्राॅफी प्राप्त करने वाले दसवीं के छात्र/छात्रा अभिषेक कुमार 98%, उर्वी सिन्हा 97%, प्रतीक कर्ण 95%, आदित्य कुमार 95%, अक्शा साहीन 94%, श्रवण कुमार 94%, प्रणव पियूष 94%, प्रिंस कुमार 94%, विश्वजीत सिंह 93%, प्राची रंजन 93% आदित्य अमन 93%, सौरव कुमार 93%, गोविन्द कुमार 92% आदि तथा बारहवीं के छात्र/छात्रा – सांभवी दीक्षित 96%, अपूर्व आनन्द 95%, कुमार उत्कर्ष 95%, याना कुमारी 93%, आयुष राज 92%, शिखा साक्षी 92%, जकिया शमसी 90%, शिक्षा गुप्ता 90% आदि रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago