Samastipur

14 लाख में एक कट्ठा जमीन बेचने के नाम पर लिया पैसा, फिर ढाई लाख की दूसरी जमीन लिख दी, शेष राशि मांगने पर घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में घर में घुसकर घर के सदस्यों के साथ मारपीट की व तोड़ फोड़ मचाया। इस दौरान लोगों द्वारा दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। घटना शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव की है। दरअसल, 14 लाख की जमीन की बात कर ढाई लाख की दूसरी जमीन लिखे जाने के बाद खरीदार द्वारा पैसा मांगने पर यह हंगामा हुआ।

गृह स्वामी ने घर में लूटपाट व महिला के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी भरत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में दोषी पर जल्द कार्रवाई होगी।

जितवारपुर निजामत निवासी कुमार राजा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका भतीजा नीरज और अर्जुन ने शहर के मालगोदाम चौक के पास इसी क्षेत्र के रोशन कुमार, गुंजन कुमार, रोहित कुमार आदि से एक जमीन खरीदने की बातचीत की थी। माल गोदाम चौर की जमीन का वैल्यूएशन 14 लाख रुपए कट्ठा है।

उन्होंने बताया कि बातचीत और राशि दिए जाने के बाद उन लोगों द्वारा बताया कि खतियानी जमीन होने के कारण कुछ विवाद है। इसके बदले मगरदही में जमीन देंगे। उन लोगों ने कुछ दिन पूर्व मगरदही में एक कट्ठा जमीन भी इन दोनों भाइयों के नाम लिखा। इसका वैल्यूएशन मात्र ढाई लाख रुपए है।

बाद में पंचायत के बाद पुनः 10 धुर जमीन लिखी गई। इस दौरान उनके दोनों भतीजे से 5 लाख रुपए और लिए गए। बाद में और जमीन लिखे जाने की बात पर वह टालमटोल करने लगे, जिसके बाद इन लोगों द्वारा शेष राशि की मांग की जाने लगी तो तरह तरह से धमकी देना शुरू कर दिया।

कुमार राजा ने बताया कि दिन के करीब 10 बजे रोशन के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर पहुंचे। पहले उन्हें लगा कि उस जमीन के मुद्दे पर वे लोग बातचीत करने के लिए आए हैं। लेकिन बातचीत के बाद अचानक कहासुनी शुरू हो गई। फिर लोगों ने उन्हें और घर के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

राजा का आरोप है कि उनकी पत्नी स्मिता के साथ भी मारपीट की गई। उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने घर में तोड़फोड़ की। वहीं, घर में रखे करीब 5 लाख रुपए मूल्य के गहनाें के अलावा 1.15 लाख नगद आदि लूट कर चले गए। इस दौरान आरोपियों ने कई चक्र गोली भी चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, बरामद किया गया खोखा 303 गोली का लग रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी भरत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना के तुरंत बाद वह मौके पर पहुंच गए थे। घटना के पीछे जमीन लेन देन का विवाद है। पीड़ित परिवार द्वारा दिए जा रहे आवेदन के आधार पर इस मामले में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago