Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गांव में घुसकर जमकर मचाया उत्पात, दर्जनों ग्रामीण व बेजुबान पशुओं को पीटा; दुकानों में भी की तोड़फोड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर में छात्रों ने जमकर बवाल मचाया। मारपीट की शुरुआत मंगलवार की शाम से शुरू हुई। बताया गया है कि लाठी-डंडे, ईट-पत्थर से, राॅड लैस छात्रों ने मंगलवार की शाम गांव में जमकर उत्पात मचाया व तोड़फोड़ की। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। छात्रों की पिटाई से दर्जनों से अधिक ग्रामीण जख्मी हो गये।

इसके बाद बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इंजीनियरिंग कॉलेज का घेराव करने के साथ सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। नरघोघी में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एडीएम अजय तिवारी, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय व सदर एसडीओ दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश की।

हालांकि तनाव कम नहीं होता देख डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी विनय तिवारी भी इंजीनियरिंग काॅलेज पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीण महेश कुमार रजक ने प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सरायरंजन थाने में आवेदन दिया है। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत ने बताया है की जो भी दोषी है जिला प्रशासन उनपर कारवाई करें। इस घटना में बाहरी असमाजिक तत्व भी शामिल है। वहीं उनके महाविद्यालय का जो भी छात्र इसमें शामिल है, उनपर भी कारवाई की जाए। छात्रों से पूछताछ की जा रही है। काॅलेज स्तर पर भी उन दोषी छात्रों पर कार्रवाई होगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के संबंध में छात्र व ग्रामीण एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इंजीनियरिंग के छात्र छात्राओं ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे कॉलेज की तीन छात्राएं नरघोघी हाट से गुजर रही थीं। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस दौरान छात्राओं पर फब्तियां कसने के साथ छेड़छाड़ की। इसकी सूचना छात्राओं ने छात्रावास में रह रहे छात्रों को दी।

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि हाट से गुजर रही छात्राओं की मौजूदगी में एक कार से उतरे छात्र-छात्राएं प्रेमालाप में मशगूल हो गए, जो उन्हें नागवार लगा। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इससे नाराज इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास से निकले छात्रों ने लाठी व डंडे लेकर ग्रामीणों को पीटना शुरू कर दिया। इससे नरघोघी बाजार में अफरा-तफरी मच गयी।

छात्रों की पिटाई से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई दर्जन ग्रामीण चोटिल हो गये। इस दौरान उत्पात मचा रहे छात्रों ने ग्रामीणों के साथ-साथ दरवाजे पर बंधे बेजुबान पशुओं को भी बेरहमी से पीटा। दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान ग्रामीणों ने जुटकर सभी उत्पाती छात्रों को खदेड़ दिया। इसके बाद सभी ने काॅलेज पर पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान स्थानीय थाना की पुलिस कुछ हद तक स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन बवाल बढ़ता ही गया।

रात हो जाने पर बुधवार सुबह ग्रामीण फिर से काॅलेज के बाहर जुटकर घेराव कर दिया व सड़क जामकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय सरायरंजन थाने की पुलिस के अलावा एडीएम, सदर एसडीओ एवं डीएसपी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। लेकिन बवाल कम नहीं होता देख इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई तब डीएम और एसपी भी इंजीनियरिंग काॅलेज पहुंचे और घटना का जायजा लेकर ग्रामीणों की मध्यस्थता से बवाल को शांत कराया।

ग्रामीण के आवेदन पर अज्ञात छात्रों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज :

नरघोघी निवासी महेश रजक के आवेदन के आधार पर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महेश रजक द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मंगलवार शाम इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब डेढ़ सौ छात्र लाठी, डंडा, लोहे के रॉड एवं ईंट पत्थर लेकर अचानक हमला बोल दिया। छात्रों ने सडक पर मौजूद ग्रामीणों की पिटाई करने के साथ घर में भी घुसकर लोगों की पिटाई की। इसके अलावा नरघोघी बाजार में कई दुकानों को भी क्षति पहुंचाया गया। छात्रों ने कई मवेशी को भी लाठी डंडा से मार कर घायल किया। बाद में ग्रामीणों को जुटते देख सभी हमलावर छात्र भाग निकले।

घायल लोगों में नरघोघी के अशोक दास, सचिन कुमार, मुकेश चौरसिया, मल्हू दास, शंभू महतो, दिलीप चौरसिया, राकेश महतो, रामदयाल शर्मा, भाग्यनारायण शर्मा, राधा देवी, मो. कल्लू आदि शामिल हैं। फिलहाल किसी तरह तो मामले को शांत करा दिया गया है लेकिन कॉलेज गेट के पास स्थानीय पुलिस लगातार कैंप कर रही है। मामले को लेकर डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांचोपरांत दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

41 मिनट ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

9 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

9 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

10 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

16 घंटे ago