Samastipur

समस्तीपुर में स्कूली बच्चों के बीच RBI द्वारा अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित, DM ने किया उद्घाटन 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आरएसबी इंटर विद्यालय में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला स्तरीय स्कूली बच्चों के लिए अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रति प्रखंड से एक, एक टीम चयन होकर आये हुए प्रतिभागियों को शुभकामना दिया।

डीएम ने कहा कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भेजा जायेगा। इस तरह के अवसर हमेशा नहीं, कभी-कभी आते हैं। इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें। डीएम ने आरबीआई के पूरे टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने कम उम्र के बच्चों के बीच आरबीआई वित्तीय समावेशन, वित्तीय मामलों, वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। ये वाकई काबिले तारीफ है।

आरबीआई, पटना के एलडीओ संदीप कुमार ने कहा कि सतत विकास के लिए वित्तीय समावेशन आवश्यक है तथा समाज के मुख्य धारा से जोड़ने में कारगर है। डीईओ मदन राय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग विभिन्न विभागों द्वारा प्रतियोगिता कराते रहती है, परन्तु वित्तीय समावेशन पर यह प्रतियोगिता काफी लाभदायक है। एलडीएम पीके सिंह ने कहा कि डीईओ श्री राय के सहयोग से आरबीआई की यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक करायी गयी है।

बच्चों में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। बतादें कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रति प्रखंड से अव्वल टीम भाग लिया है। जिसमें से मोहिउद्दीन नगर शिवैसिंगपुर के यश कुमार एवं आयुषी कुमारी प्रथम, सरायरंजन किशनपुर के कृष्णा कुमार ठाकुर, सोनाली कुमारी द्वितीय एवं कल्याणपुर के बिट्टू कुमार, अभिनव सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिसे पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। प्रथम स्थान वाले टीम यश कुमार एवं आयुषी कुमारी राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय, एलडीएम कार्यालय प्रबंधक विकास कुमार, स्कूल के एचएम, शिक्षक आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

51 मिनट ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

11 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

12 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

12 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

14 घंटे ago