Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बोलेरो की भिड़ंत्त में समस्तीपुर के दो लोगों की मौत; कई घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। घायलों का दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। हादसा समस्तीपुर-दरभंगा मेन रोड पर ओझोल चौक पर हुआ। बताया गया है कि एक बोलेरो की ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो में मजदूर बैठे हुए थे, जो दरभंगा में मजदूरी के लिए जा रहे थे। दोनों मृतक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के रहने वाले थे। मौत की खबर मिलने के बाद परिजन में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक लहेरियासराय के पास दरभंगा-समस्तीपुर रोड पर गुरुवार को एक ऑटो की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार मजदूर दरभंगा स्थित रैक पॉइंट पर मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई। अन्य घायल हुए करीब आधा दर्जन लोगों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ऑटो सवार मजदूर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर पंचायत के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान विष्णु सहनी और दशरथ सहनी के रूप में हुई है। पुरुषोत्तमपुर पंचायत के पूर्व सरपंच सुभाष सहनी ने बताया कि दोनों की मौत से गांव में गम का माहौल छा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: वर्दी का रौब दिखा वसूली करने वाली फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार, दबंगई से देती थी झांसा

बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने…

37 मिनट ago

समस्तीपुर की ऐश्वर्या शंकर का IBPS Clerk में चयन, पंजाब नेशनल बैंक मिला, कैरियर प्लानर की है छात्रा

समस्तीपुर : समस्तीपुर की ऐश्वर्या शंकर का चयन IBPS Clerk परीक्षा में हुआ है तथा…

9 घंटे ago

उजियारपुर में महिला की मौ’त, पिता बोले- “बच्चा नहीं होने पर पति ने ही मार डाला”

समस्तीपुर : समस्तीपुर में सोमवार को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति…

9 घंटे ago

जितवारपुर चौथ गांव में बच्चों के विवाद में हुई हवाई फायरिंग, महिला जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-18 में सोमवार…

10 घंटे ago

होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

समस्तीपुर : पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

10 घंटे ago