समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के खोकसा पोखर के पास बाजार आ रहे युवक को बदमाशो ने गोली मार कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती गया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामचंद्र सिंह ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि युवक के कमर के नीचे गोली लगी है। घायल युवक की पहचान खोकसा वार्ड संख्या-5 निवासी अरविंद के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि जमीन को लेकर स्व. जबाहर लाल महतो के पुत्र पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार और स्व. रामाश्रय महतो के पुत्र अरविंद महतो एंव अरविंद के पुत्र सौरभ कुमार के बीच जमीन को लेकर दोनो पक्षों के बीच महीनों से विवाद चल रहा था। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक को कमर में गोली लगी है, फिलाल पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…