समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा वॉर्ड संख्या-7 के मछली आढ़त के पास शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत इलाज के क्रम में हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज अब भी निजी अस्पताल में जारी है। किशोर के मौत की खबर सुनकर परिजनों ने NH-28 को लैंगरा चौक पर घंटो जाम कर दिया। बाद में दलसिंहसराय डीएसपी व थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार घंटो तक लगी रही।
घटना के बारे में बताया गया है कि स्व. राजेश सहनी के पुत्र अमन कुमार (15) और विजय राम के पुत्र अजीत कुमार (12) गोली लगने से जख्मी हो गए थे। इनमें अमन कुमार की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। बताया जाता है कि नवादा में रामचंद्र राम की बेटी संजू कुमारी की शादी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात आने के बाद दरवाजे पर दुल्हे के साथ दुल्हन जय माला की रस्म अदायगी कर रही थी। इधर पंडाल के बाहर लगे डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे।
एक दो राउंड के बाद अचानक हर्ष फायरिंग कर रहे एक युवक का हाथ अनियंत्रित हो गया । जिससे डीजे पर डांस कर रहे दो किशोर नवादा वॉर्ड संख्या-7 अमन कुमार और अजीत कुमार को गोली लग गई। एक ही गोली से दोनों किशोर जख्मी हो गए। अजीत के बाएं हाथ को जख्मी करते हुए गोली अमन को जा लगी।
दोनों घायल किशोरों को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी अमन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने अमन को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल के बाद बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक खोखा भी बरामद किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…