समस्तीपुर :- समस्तीपुर काॅलेज में छात्र नेता एनएसयूआई जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को आइसा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ जकर नारे लगाये गये। शहर के पटेल गोलंबर से निकला जुलूस कलेक्ट्रेट, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए पुन: पटेल गोलंबर पहुंच सभा में बदल गया।
जिला अध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता व राजू झा के संचालन में हुई सभा में जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि विगत महीनों से समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में शैक्षणिक-प्रशासनिक अराजकता एवं वित्तीय अनियमितता के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन को दबाने के लिए छात्र नेता पर हमला कराया किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पर कार्रवाई व एफआरआई होने तक छात्र संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
मौके पर कार्यालय सह सचिव दीपक यदुवंशी, जिला सह सचिव द्रख्श जवी, अनिल कुमार, मो. तौसीफ, राहुल कुमार, पिंटू कुमार, विकाश कुमार, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार आदि थे।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…