Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक अन्य बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- सोमनाहा पंचायत में बूढ़ी गंडक के कमटी टोल घाट के निकट मंगलवार दोपहर स्नान के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के डूबने का हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने एक बच्चे को तो बचा लिया। घंटों मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव लोगों ने निकाला।

मृत बच्चों में सोमनाहा पंचायत के वार्ड-12 कमटी टोल निवासी विजय राय का 11 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार व रामवरण राय का 9 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि बूढ़ी गंडक के सोमनाहा कमटी टोल घाट पर मंगलवार दोपहर करीब 10 बच्चे स्नान करने गए थे। स्नान के क्रम में तीन बच्चे पानी में डूबने लगे। हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन 2 बच्चे डूब गये। ग्रामीणों ने घंटों बाद दोनों का शव को नदी से निकाला गया।

डूबने से बचे सुमन कुमार ने बताया कि दोनों को डूबते देख वह बचाने गया था, लेकिन वह डूबने लगा। तब ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे चकमेहसी थाने के एएसआई शिव कुमार पासवान व सीओ कमलेश कुमार ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजवाया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सरकारी सहायता से मिलने वाली राशि उपलब्ध करायी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago