Samastipur

समस्तीपुर मंडल के कई ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-भटनी रेलखंड के मध्य औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे सहित समस्तीपुर मंडल के कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दरभंगा से सात व 14 जून को प्रस्थान करने वाली 15551 दरभंगा- वाराणसी सिटी एक्सप्रेस एवं वाराणसी सिटी से आठ व 15 जून को प्रस्थान करने वाली 15552 वाराणसी सिटी -दरभंगा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाएगी यह ट्रेन:

इसी प्रकार आनन्द विहार टर्मिनल से 30 मई, 06 एवं 15 जून को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस व आनन्द विहार टर्मिनल से 31 मई, 07 एवं 14 जून को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, मऊ, फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 09, 14 एवं 15 जून को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलायी जाएगी।

बरौनी से 11 जून को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी -अंबाला एक्स्प्रेस फेफना, मउ, औडिहार के रास्ते चलायी जाएगाी। सीतामढ़ी से 15 जून से 19 जून तक प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार टर्मिनस लिच्छिवी एक्सप्रेस एवं 14 से 18 जून तक प्रस्थान करने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनल सीतामढ़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज, जौनपुर, शाहगंज, मउ के रास्ते जाएगी।

पुनर्निर्धारण व नियंत्रण कर चलेगी यह ट्रेन:

सीतामढ़ी से 01, 06 एवं 10 जून को प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी आनंद विहार टर्मिनल लिच्छिवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी से क्रमश: 150, 90 एवं 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगाी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे पर 90 एवं 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर एक्स.90 एवं 60 मिनट नियंत्रित गति से चलायी जाएगी। बरौनी से 01 जून को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 60 मिनट तथा आगे मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

8 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

14 घंटे ago