समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर बूढी गंडक नदी में अवैध खनन के दौरान SDO ने छापेमारी कर JCB किया जब्त, चालक गिरफ्तार

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध अब शिकंजा कसना शुरु हो गया है। इस कड़ी में सदर एसडीओ के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में जहां एक जेसीबी जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में जेसीबी मालिक एवं अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कारवाई करने में भी पुलिस महकमा जुट गयी है।

मिली सूचना के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद के पास बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार की देर शाम अवैध खनन करने की सूचना सदर एसडीओ को मिली। गुप्त सूचना पर के के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में हकीमाबाद के पास बूढ़ी गंडक नदी में छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष आंनद कुमार कश्यप के अलावे काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

new file page 0001 1

छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध खनन में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया और छापेमारी दल के पहुंचने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गया। हालांकि इस दौरान अवैध खनन में शामिल एक जेसीबी को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Samastipur Town Page Design 01

इसके बाद सदर एसडीओ के आदेश पर मुफस्सिल थाना में जेसीबी चालक, उसके मालिक व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। बतादें कि बूढ़ी गंडक नदी किनारे दर्जनों जगह पर अवैध रुप से खनन का कार्य कई महीनों से चल रहा है। पूर्व में भी कई बार छापेमारी की गयी। इसके बावजूद अवैध खनन का कार्य रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में भी जारी है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के अलावे पूसा, चकमेहसी, कल्याणपुर, वारिसनगर, मथुरापुर ओपी, खानपुर क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी किनारे दर्जनों जगह पर अवैध खनन किया जाता है।

IMG 20230324 WA0187 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230513 WA0020

IMG 20230428 WA0067 01 01

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150