Samastipur

कार्य में लापरवाही के आरोप में बिथान थानाध्यक्ष निलंबित, शराब कारोबारियों से सांठगांठ रखने वाले कुछ और पुलिस पदाधिकारी SP के रडार पर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी विनय तिवारी ने सोमवार को जिले के बिथान थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि बिथान थानाध्यक्ष पर कांडों के जांच में लापरवाही बरतने के साथ ही अपने वरीय अधिकारी का बात नहीं मानने का भी आरोप था। क्षेत्र में हो रहे अपराध के रोकथाम व उद्भेदन के प्रयास शून्य थे। जिसको देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

बताते चलें कि दो दिनों के अंदर जिले के दूसरे थानाध्यक्ष पर निलंबन की गाज से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। शराब कारोबारियों से सांठगांठ रखने वाले कुछ और पुलिस पदाधिकारी एसपी के रडार पर है। जल्द ही वैसे पुलिस पदाधिकारी पर गाज गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दो दिन पूर्व SP ने शराब कारोबारी से सांठ गांठ के आरोप में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष अनिशा सिंह को निलंबित कर दिया था। अनिशा 2018 बैच की दरोगा थी। उनकी नौकरी के महज पांच साल हुए हैं। वह पहली बार थानेदार बनी थी। इस बीच SP ने उनको निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिये भी लिख दिया है।

आपको बता दें कि बिथान थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती पर कुछ दिनों पूर्व ही बिथाना थाना की ज़िम्मेवारी संभालने वाले एक कर्मी ने SP को आवेदन देकर भोजन खाने के बाद हिस्से की राशि नहीं देने का आरोप लगाया था। एसपी द्वारा जिले में लगातार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के बाद अन्य पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago