Samastipur

चैता गांव में जयमाला के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में बारात आए युवक की गई जान

तस्वीर : मृतक की फाइल फोटो 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता उत्तरी पंचायत के सुग्गापाकड़ टोले में बुधवार की रात बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के विशनपुर बथुआ गांव के रामशंकर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर अंगार घाट पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि बारात कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव से चैता उत्तरी गई थी। अमन अपने दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने के लिए बारात गया हुआ था। उधर पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद जल्द ही समारोह को निपटाया गया और दुल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात चैता उतरी गांव के टुनटुन राय के बेटी की शादी थी। इसी दौरान बारात कर्पूरीग्राम से आयी हुई थी। लोगों ने बताया कि जयमाला के दौरान एक युवक पंडाल में फायरिंग कर रहा था। इसी बीच अचानक एक गोली अमन के सिर में जा लगी, जिससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। बाराती और शरारती दोनों मौके से फरार हो गए। हालांकि लड़की वालों ने लड़का को आंगन में ले जाकर जल्द ही शादी संपन्न करा दी।

वहीं मामले को लेकर अंगार घाट थाना अध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान ही युवक को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। परिवार के लोग अगर हत्या का आरोप लगाते हैं, तो मामले की जांच की जाएगी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago