Samastipur

समस्तीपुर रेल कारखाना पर कर्मियों का प्रदर्शन, C-कैटगरी को चालू करने की मांग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- रेल कारखाना समस्तीपुर में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन 5वे दिन भी जारी है। ईसीआरकेयू के मंडल मंत्री केके मिश्रा के निर्देश पर कारखाना स्टोर शाखा ईसीआरकेयू समस्तीपुर के शाखा सचिव अमरजीत कुमार के नेतृत्व में 5वें दिन भी कारखाना के मुख्य द्वार पर सी कैटोगरी चालु करने हेतु गेट मीटिंग जारी रखा। इस मीटिंग को कारखाना स्टोर के शाखा सचिव ने सम्बोधित करते हुए वहां उपस्थित सैकड़ो रेल कारखाना कर्मी को उनके भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ कि जानकारी दी।

साथ ही लोगों को यह भी बताया कि यदि सी कैटोगरी चालू नहीं हुआ तो आप को क्या क्या नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस मीटिंग को मुख्यालय शाखा अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, लोको शाखा के सहायक सचिव श्री सुशील कुमार एवं राहुल झा ने भी सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि इस रेल कारखाना को निजीकरण निगमीकरण से बचाने के जो भी लड़ाई लड़ना होगा। हमलोग लड़ेंगे। यदि आप सभी साथ दे।

वहां उपस्थित सभी रेल कर्मी ने एक स्वर में इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को आश्वस्त किया । जिससे यह मीटिंग और मजबूत हुआ। सभी ने यह तय किया कि यदि उक्त मांगे रेल प्रशासन पूरी नहीं करती है तो यह मीटिंग और उग्र होकर आंदोलन का रूप लेगी। इस मीटिंग में कारखाना स्टोर के शाखा पदाधिकारी सर्व श्री अमित कुमार, मो. जहांगीर, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार एवं सैकड़ो रेल कर्मी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago