समस्तीपुर :- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है की प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा स्थगित करने जा रहे हैं। ऐसा करने की वजह ये है कि प्रशांत किशोर के सामने स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ समस्याएं खड़ी हो गयी हैं। ऐसी स्थिति में उनके लिए अपनी पद यात्रा को फिलहाल जारी रखना अभी संभव नहीं है। माना जा रहा है कि अभी करीब अगले दो महीने तक प्रशांत खराब स्वास्थ्य की वजह से ही पदयात्रा नहीं कर सकेंगे।
इसी वजह से प्रशांत किशोर पिछले दो दिनों से समस्तीपुर में पदयात्रा नहीं कर पा रहे थे। बता दें कि पिछले महीने भी उन्हें कुछ परेशानी हुई थी। उस समय डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते बेड रेस्ट करने को कहा था लेकिन प्रशांत नहीं माने और पदयात्रा जारी रखी। अब वही परेशानी काफी बढ़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कल प्रशांत किशोर समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड स्थित एसीआर ट्रेनिंग कैम्प ग्राउंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस सम्बन्ध में खुद जानकारी देंगे।
बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले 226 दिन से लगातार बिहार में पदयात्रा कर रहे थे। 2 अक्तूबर 2022 से उन्होंने अपनी पदयात्रा पश्चिम चम्पारण जिले से शुरू की थी। इस दौरान वे लगातार बिहार के अलग अलग जिलों में खासकर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे थे, उनसे बातचीत कर रहे थे, उनकी समस्याएं सुन रहे थे और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान बता रहे थे। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लोगों से जाति और धर्म के आधार पर वोट नहीं देकर अपने इलाके की समस्याओं के आधार पर वोट देने और अपने बीच से एक साफ सुथरे और ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करने की अपील कर रहे थे।
प्रशांत किशोर की पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी थी। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए दो दिन पहले समस्तीपुर जिले में पहुंची है। एक जिले में औसतन 15 दिन तक प्रशांत किशोर समय दे रहे थे। लेकिन प्रशांत किशोर के करीबी लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ऑर्थो से सम्बंधित कुछ परेशानी की वजह से प्रशांत किशोर फिलहाल कुछ महीने तक अपनी पदयात्रा आगे जारी नहीं रख सकेंगे। बेहतर इलाज के लिए प्रशांत किशोर को तुरंत दिल्ली जाने की सलाह दी गयी है। फिलहाल कल बुलाये गये प्रेस कांफ्रेंस को लेकर अटकलें तेज है।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…