Samastipur

तेज हवाओं के साथ बारिश ने समस्तीपुर वासियों को दिलाई तपिश और उमस से राहत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दिन भर उमस और तपिश के बाद शनिवार की देर शाम मौसम ने करवट बदल ली तो समस्तीपुर वासियों को भी राहत मिली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से छुटकारा दिला दिया। इस बारिश और अंधड़ से बिजली कटने की समस्या तो रही लेकिन पारा गिरा तो लोगों को मजा आ गया इसलिए लोगों ने बिजली कटौती को नजरंदाज किया। बारिश के बाद तापमान में तेजी से कमी आई और गर्मी छूमंतर हो गई।

इससे पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान पर जाकर शरण लें। साथ ही पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि किसान अपने खेतों में ना जाएं और मौसम के साफ होने की प्रतीक्षा करें। रविवार की दोपहर समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

समस्तीपुर में पसीने वाली गर्मी के किया परेशान :

समस्तीपुर सहित राज्य के कुछ जिलों में पसीने वाली गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही आर्द्रता बढ़ी रही। दोपहर में पछुआ के शुष्क प्रवाह ने तापमान में बढ़ोतरी की। सूरज के तल्ख तेवर के बीच पछुआ और पुरवा के मिश्रण से दोपहर में लू तो सुबह शाम लोगों के पसीने छूटे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

15 घंटे ago