समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

क्या कल समस्तीपुर में रुक जाएंगे PK के पैर! स्थगित की जा सकती है जनसुराज पदयात्रा

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है की प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा स्थगित करने जा रहे हैं। ऐसा करने की वजह ये है कि प्रशांत किशोर के सामने स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ समस्याएं खड़ी हो गयी हैं। ऐसी स्थिति में उनके लिए अपनी पद यात्रा को फिलहाल जारी रखना अभी संभव नहीं है। माना जा रहा है कि अभी करीब अगले दो महीने तक प्रशांत खराब स्वास्थ्य की वजह से ही पदयात्रा नहीं कर सकेंगे।

पिछले दो दिनों से समस्तीपुर में पदयात्रा नहीं कर पा रहे थे

इसी वजह से प्रशांत किशोर पिछले दो दिनों से समस्तीपुर में पदयात्रा नहीं कर पा रहे थे। बता दें कि पिछले महीने भी उन्हें कुछ परेशानी हुई थी। उस समय डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते बेड रेस्ट करने को कहा था लेकिन प्रशांत नहीं माने और पदयात्रा जारी रखी। अब वही परेशानी काफी बढ़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कल प्रशांत किशोर समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड स्थित एसीआर ट्रेनिंग कैम्प ग्राउंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस सम्बन्ध में खुद जानकारी देंगे।

new file page 0001 1

प्रशांत किशोर पिछले 226 दिन से लगातार बिहार में पदयात्रा कर रहे थे

बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले 226 दिन से लगातार बिहार में पदयात्रा कर रहे थे। 2 अक्तूबर 2022 से उन्होंने अपनी पदयात्रा पश्चिम चम्पारण जिले से शुरू की थी। इस दौरान वे लगातार बिहार के अलग अलग जिलों में खासकर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे थे, उनसे बातचीत कर रहे थे, उनकी समस्याएं सुन रहे थे और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान बता रहे थे। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लोगों से जाति और धर्म के आधार पर वोट नहीं देकर अपने इलाके की समस्याओं के आधार पर वोट देने और अपने बीच से एक साफ सुथरे और ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करने की अपील कर रहे थे।

Samastipur Town Page Design 01

पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी 

प्रशांत किशोर की पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी थी। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली होते हुए दो दिन पहले समस्तीपुर जिले में पहुंची है। एक जिले में औसतन 15 दिन तक प्रशांत किशोर समय दे रहे थे। लेकिन प्रशांत किशोर के करीबी लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ऑर्थो से सम्बंधित कुछ परेशानी की वजह से प्रशांत किशोर फिलहाल कुछ महीने तक अपनी पदयात्रा आगे जारी नहीं रख सकेंगे। बेहतर इलाज के लिए प्रशांत किशोर को तुरंत दिल्ली जाने की सलाह दी गयी है। फिलहाल कल बुलाये गये प्रेस कांफ्रेंस को लेकर अटकलें तेज है।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230428 WA0067 01 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230513 WA0020

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150