Samastipur

समस्तीपुर: CSP संचालक को गोली मारकर 03 लाख रुपये की लूट, जख्मी को गंभीर हालत में किया गया रेफर

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत डेगराहा पुल के समीप दो बाइक पर सवार अपराधियों ने गोली मारकर सीएसपी संचालक से तीन लाख रुपए का दिनदहाड़े लूट कर लिया। सीएसपी संचालक कल्याणपुर भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकासी कर अपने घर गंगोरा जा रहा था कि पहले से रास्ते में घात लगाए टेंगरा पुल के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने सीएसपी सचालक को पेट में गोली मारकर पैसा लूट फरार हो गया।

जख्मी सीएसपी संचालक को चकमेहसी पुलिस ने अपने गाड़ी से कल्याणपुर पीएचसी में इलाज कराया गया। जहां इलाज के बाद जख्मी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पारस अस्पताल दरभंगा रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार भी पीएससी पहुंचकर जख्मी युवक को लेकर दरभंगा पारस के लिए निकल गए।

जख्मी युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के कनोजर पंचायत अंतर्गत गंगोरा गांव निवासी रामसेवक राय के पुत्र सीएसपी संचालक संदीप कुमार राय के रूप में हुई है। वहीं दूसरे जख्मी की पहचान कनोजर गांव निवासी रंजीत राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजीत राय को बाएं पैर में नीचे गोली लगी हुई है।

वैसे लोगों की माने तो घटना पडना से नामापुर जाने वाली मुख्य सड़क के डेगरा पुल के समीप होने की बात बताई जा रही है। वैसे लोगों के अनुसार तीन लाख से ऊपर रुपए की लूट होने की बात बताई जा रही है। लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। वैसे पुलिस घटना की छानबीन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जुट गई है। चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद किशोर टूडू ने बताया कि जख्मी का इलाज दरभंगा के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। जख्मी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago